दुर्ग में बकरा चोर पहुंचे जेल: गायब हुई 27 बकरियों की टोली… पुलिस ने खोजा बकरा-चोर गैंग, आधा दर्जन आरोपी अरेस्ट; कितनी बकरियाँ मिली?

दुर्ग। दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम बठेना में 27 बकरियों की चोरी करने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी रामनाथ चक्रधारी ने थाना पाटन में 5 अक्टूबर 2024 की रात 12 से 2 बजे के बीच चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में एक टीम बनाई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी विश्लेषण और त्रिनयन एप की मदद से आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. अरुण कुमार धृतलहरे (31 वर्ष)
  2. भगवन दास जोशी उर्फ़ खरगोश (32 वर्ष)
  3. ओम प्रकाश वर्मा उर्फ़ मूलचंद (34 वर्ष)
  4. इमरान कुरैशी (40 वर्ष)
  5. अशफाक अली उर्फ़ भाखडू (40 वर्ष)
  6. सलमान कुरैशी (32 वर्ष)

पुलिस ने आरोपियों से 12 बकरियां, घटना में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत 7 लाख 41 हजार रुपये है। बाकी बकरियों की तलाश जारी है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...