रेलवे ने रिजर्वेशन के नियम में किया बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिलेगी राहत, अब 120 दिन पहले नहीं…

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड (Indian Railway) ने टिकट बुकिंग के नियम में नया संशोधन किया है। अब तक कोई भी यात्री को अपनी यात्रा के 120 दिन पहले टिकटों की बुकिंग कराने की सुविधा मिलती थी। रेलवे बोर्ड ने इस समय अवधि को घटाकर आधी यानि 60 दिन कर दी है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मूनचा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

कब से होंगे नए नियम लागू?
जारी आदेश के तहत यात्रियों को 31 अक्टूबर 2024 तक यात्रा के 120 दिन टिकट बुकिंग कराने की सुविधा मिलती रहेगी। नई व्यवस्था एक नवंबर 2024 से प्रभावी होगी। हालांकि विदेशों से आने वाले टूरिस्टों के लिए यह नियम मान्य नहीं होगा।

इन ट्रेनों के लिए पुराने नियम लागू रहेंगे
वे यात्रा के 365 दिन पहले अपने टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा पूर्व में बुकिंग कराए गए टिकट को यदि रद्द कराया जाता है तो उसे भी 60 दिन पहले रद्द कराया जा सकता है। वहीं, ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस के नियम पूर्ववत: ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

कैसे बुक करें टिकट:

  • ट्रेन टिकट बुक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।
  • IRCTC की वेबसाइट: IRCTC की वेबसाइट या IRCTC का मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें।
  • लॉगिन: अगर आपका IRCTC पर पहले से अकाउंट है, तो अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो “Register” पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
  • ट्रेन देखें: अपनी यात्रा की तारीख, प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन दर्ज करें, ‘Find Trains’ या ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
  • ट्रेन और क्लास चुने: उस रूट की उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट में से अपनी पसंदीदा ट्रेन चुनें। इसके बाद ट्रेन में उपलब्ध क्लास (AC, Sleeper, आदि) का चयन करें।
  • तत्काल टिकट बुकिंग के लिए सीमित समय और सीटें उपलब्ध होती हैं, इसलिए यदि आप तत्काल सेवा का उपयोग कर रहे हैं, तो बुकिंग समय पर ही करना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...