दुर्ग नगर निगम में शराब पार्टी VIDEO : ऑफिस में ही जाम छलका रहे थे अधिकारी और पूर्व पार्षद, वीडियो वायरल

दुर्ग. नगर निगम दुर्ग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि वहां के अधिकारी और पूर्व पार्षद ऑफिस में ही बैठकर जाम छलका रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुर्ग नगर निगम के अधिकारी दुर्गेश गुप्ता अतिक्रमण विभाग में बैठकर एक पूर्व पार्षद के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो दुर्ग नगर निगम का है, जहां ऑफिस में बैठकर अतिक्रमण शाखा के अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एक पूर्व पार्षद के साथ बैठकर जाम छलका रहे। जैसे ही कैमरा अंदर पहुंचा अधिकारी तुरंत सकपका गए और उन्होंने स्वीकार किया की शराब पी जा रही थी। इस मामले में दुर्ग डिप्टी कलेक्टर अरविंद एक्का ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। इस पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो –

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...