CG – दो बच्चों की मौत: नहाने गए थे दो मासूम… अगले दिन तालाब में तैरती मिली लाश… कल से ही लापता थे दोनों

CG

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नहाने गए दो मासूमों की जान चले गई है। बताया जा रहा है कि, तालाब में नहाने गये दो बच्चे पानी में डूब गये। घटना की जानकारी काफी देर बाद लोगों को हुई, उतने देर में दोनों की डूबने से मौत हो गयी। घटना मनेंद्रगढ़ के नगर पंचायत खोंगापानी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पोखरी दफाई के तालाब में दो बच्चे नहाने गए थे। तभी से दोनों का पता नहीं चल रहा था। लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। आज सुबह दोनों बच्चों का शव तालाब में तैरता हुआ मिला। नगर पंचायत खोंगापानी के वार्ड नम्बर 6 की ये घटना है।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम भी मौके पर जांच में पहुंच गयी है। मर्ग कायम कर पीएम के लिए शव भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...

CG News : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10...

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि अब वह दिन-दहाड़े किसी को भी मारपीट कर लूट और अपहरण...