CG – हॉस्टल अधीक्षक की मौत: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सड़क से उतरी गाड़ी, कार पलटी… हाॅस्टल अधीक्षक की चले गई जान… दोस्त घायल

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक हादसे में छात्रावास अधीक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पलट गई। वहीं उसका साथी घायल हुआ है। मामला चक्रधर थाना क्षेत्र के मेडिकल काॅलेज रोड का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले का नाम सुनील यादव (36) है। वहीं उनके घायल दोस्त का नाम दोस्त अशीष कुमार है। घायल को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है।

दरअसल, डिग्री काॅलेज रोड पर स्थित छात्रावास के अधीक्षक सुनील यादव अपनी कार से दोस्त के साथ कनकतुरा गए थे। वहां से रात करीब साढ़े 8 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान मेडिकल काॅलेज के पास सड़क पर बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी कार सड़क से नीचे उतर कर पलट गई।

हादसे में हाॅस्टल अधीक्षक सुनील यादव और अशोक घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी। चक्रधर नगर थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजवाए। जहां डाॅक्टर ने हाॅस्टल अधीक्षक को मृत घोषित कर दिया।

चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि कार हाॅस्टल अधीक्षक सुनील यादव चला रहे थे। कार को तत्काल उठवाया गया। कार बुरी तरह छतिग्रस्त है। वहीं बाइक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तेज: DPI ने जारी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना:...

कवर्धा (छत्तीसगढ़): मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक कौशल्या साय के साथ कबीरधाम जिले स्थित विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: 4 लोगों की...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की दुखद मौत हो गई है। पहला हादसा मनेंद्रगढ़ जिले के खड़गवां ब्लॉक स्थित शिवपुर गांव...

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...