CG में 10 करोड़ का सोना पकड़ाया: चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… बस में तीन लोग बैग में भरकर ला रहे थे 13 किलो Gold… 3 युवक पकड़ाए

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरराज्‍यीय बस स्‍टैंड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब 13 किलो सोना जब्‍त किया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने सोने के जेवर के साथ तीन युवकों को भी पकड़ा है। पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। फिलहाल जांच जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। जगदलपुर से राॅयल ट्रेवल्स की एक बस आज सुबह भाटागांव बस स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान टिकरापारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग बैग में भरकर सोना लाये है। पुलिस ने इस सूचना की जानकारी रायपुर एसएसपी संतोष सिंह को दी। एसएसपी के निर्देश पर टिकरापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस के अंदर से तीन युवकों को पकड़ा।

तीनों युवकों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गये। बैग सोने से भरा हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आई। जब्त सोना लगभग 13 किलों है, जिसकी कीमत 10 करोड़ के आसपास बताई जा रही है। तीनों युवकों से हुई पूछताछ में संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर टिकरापारा पुलिस ने इसकी जानकारी इनकम टैक्स और डीआरई को दे दी है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...