करवा चौथ के पहले नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, सिपाही पति ने भी की खुदकुशी

डेस्क। करवा चौथ के पहले ही औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद उसके पति सिपाही उपेंद्र कुमार ने भी कुछ घंटे बाद खुदकुशी कर ली. मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये मामला यूपी के जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में का है. 26 वर्षीय नवविवाहिता संतोषी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसके पुलिस सिपाही पति उपेंद्र कुमार ने भी आत्महत्या कर ली.

मृतका के पिता सुबोध सिंह, निवासी अजीतनगर, इटावा जनपद अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि यह हमारी बेटी है. हमने उसकी शादी की और ससुराल पक्ष की सभी मांगें पूरी कीं. मेरी बेटी बहुत ही अच्छी, सुशील और समझदार थी. मेरी बेटी का नाम संतोषी है और मैंने उसकी शादी बनारसी दास मोहल्ले में करवाई थी. ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति यहां अस्पताल में नहीं आया. वे उसे मारकर छोड़ गए और चले गए. हमें लड़की के ससुर ने सूचना दी थी.

उन्होंने यह भी बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में हुई थी. हमारी बच्ची को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था और तरह-तरह से कैद में रखने की कोशिश की जाती थी. उसे कहा जाता था, ‘यह मत करो, वहां मत जाओ. इससे पहले हम लोग पूरे घर को दो बार समझा चुके थे कि उसे बच्चा समझकर प्यार से रखें. अगर कोई समस्या है, तो हमें बताएं और उसे सही तरीके से हल करें.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की है, लेकिन अभी तक आत्महत्या के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल पाया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...