मजदूर दिवस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश का अनोखा सत्याग्रह; बापू के सामने बैठकर खाएंगे बासी…डिमांड भी जानिए

भिलाई। पूर्व नेताप्रतिपक्ष रिकेश सेन ने आरोप लगाया है की नगरपालिक निगम भिलाई में लगातार जूनियर कर्मचारियों को बड़े अधिकारी का प्रभार दिया जा रहा है। निगम में कुछ बड़े अधिकारी है जो छोटे कर्मचारियों को प्रभार देकर उनसे भ्रष्टाचार करा रहे है। जिसकी शिकायत कुछ दिन पहले रिकेश सेन ने एक मामले में की थी। जिसमे डाटा एंट्री आपरेटर को ही सह राजस्व अधिकारी बना दिया गया।

ऐसे ही अन्य विभागों में भी भ्रष्टाचार करने छोटे कर्मचारियों को अधिकारी बना दिया जा रहा है। जबकि निगम आयुक्त को तब ही अधिकार है। प्रभार देने का जब निगम के पास उक्त योग्य का अधिकारी ना हो। लेकिन लगातार भिलाई निगम में भ्रष्टाचार करने यह खेल खेला जा रहा है।रिकेश सेन ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि निगम में आयुक्त के कई आदेश को निगम के बड़े अधिकारी नही मानते।आयुक्त महोदय भी उनके खिलाफ कार्यवाही नही कर पाते क्योकि वह सभी बड़े अधिकारी आयुक्त को विभागीय मंत्री का धोस दिखाते है।

अभी निगम कर्मचारियों में उक्त अधिकारियों के आदेश को मानना जरूरी हो जाता है क्योंकि ऐसा लगता है कि निगम का सुपरकमिशनर यह ही बड़े अधिकारी है। लगातार निगम के कर्मचारी को उनका हक नही मिल पा रहा है। रिकेश सेन पूर्व नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि मेरी शिकायत निगम आयुक्त से लेकर संचालक महोदय तक की जा चुकी है।अ ब मुझे उम्मीद है कि 1 मई को सुबह 11 बजे निगम में गाँधी जी की प्रतिमा के सामने बोरे बासी खाकर सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत कर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम निगम कर्मचारियों की यथास्थिति बताकर शिकायत पत्र दिया जाएगा।

महोदय से निवेदन किया जाएगा कि निगम के मजदूर, कर्मचारियों, अधिकारियों को मानसिक पीड़ा से दूर किया जाये।साथ मे जिस कर्मचारियों, अधिकारियों का जो मूलपद है। उसमें ही उनको निगम की जिम्मेदारी दिया जाए। अगर इस शिकायत के बाद भी सुनवाई नही होती है। तो विभागीय मंत्री,और माननीय मुख्यमंत्री जी के सामने भी बोरे बासी खाकर सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...