चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: DGP को हटाने राज्य सरकार को आदेश, जानिए वजह

रांची। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में आदर्श आचार संहित लागू है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग (ECI) ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया है कि वह पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव से कार्यकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटा दे। आयोग ने कहा है कि गुप्ता की जगह विभाग में मौजूद सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपा जाए।

क्यों लिया गया यह फैसला?
सूत्रों के अनुसार, अनुराग गुप्ता के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, खासकर पिछले चुनावों के दौरान। यह निर्णय राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच लिया गया है, जो 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने वाले हैं। पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है।

2019 के आम चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गुप्ता पर पक्षपातपूर्ण आचरण का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) के पद से हटा दिया गया था और दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के कार्यालय में तैनात किया गया था। चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने तक उनके झारखंड लौटने पर रोक लगा दी गई थी।

गुप्ता पर 2016 के राज्यसभा उपचुनाव के दौरान भी पद के दुरुपयोग के आरोप लगे थे। तब आयोग ने उनके खिलाफ जांच समिति का गठन किया था, जिसके नतीजों के आधार पर उन्हें विभागीय जांच का सामना करना पड़ा। 2018 में जगन्नाथपुर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। 2021 में झारखंड की झामुमो सरकार ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17 (ए) के तहत उनके खिलाफ जांच की अनुमति दी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...