ब्रेकिंग न्यूज़: नारायणपुर में IED ब्लास्ट… 2 ITBP जवान शहीद, 2 पुलिस जवान घायल; नक्सलियों ने बिछा रखी थी मौत

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, ओरछा, मोहंदी एवं ईरकभट्टी से आईटीबीपी, बीएसएफ एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी अभियान पर धुरबेड़ा की ओर रवाना हुई थी। अभियान से वापसी के दौरान, शनिवार यानि की आज लगभग 11:30-12:00 बजे के मध्य ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस हमले में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए, जबकि नारायणपुर जिला पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं।

शहीद जवानों के नाम :-

  • अमर पंवार
  • आयु: 36 वर्ष
  • जिला: सतारा, महाराष्ट्र
  • आईटीबीपी 53वीं बटालियन
  • के. राजेश
  • आयु: 36 वर्ष
  • जिला: कदप्पा, आंध्र प्रदेश
  • आईटीबीपी 53वीं बटालियन

घायलों की स्थिति: नारायणपुर जिला पुलिस के अन्य दो घायल जवानों की हालत सामान्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...