भिलाई में लूट की वारदात का खुलासा: शौच करने जा रहे व्यक्ति से हुई थी लूट… 3 आरोपी धर दबोचे गए

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्मृति नगर चौकी पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रार्थी प्रमोद साहू की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो पहले से ही आपराधिक मामलों में संलिप्त थे। मॉडल टाउन निवासी पीड़ित ने पुलिस को एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने बताया कि 16 अक्टूबर को लगभग 4 बजे, जब वे शौच के लिए जा रहे थे, तभी आरोपी उन्हें मारपीट कर लूटपाट करने लगे। आरोपी उनके पास से एक एक्टिवा (नंबर CG 07 CZ 4640), एक रियलमी मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनकर भाग गए।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की विवेचना की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों प्रकाश दुर्गे (37), पीन्दु नेताम (19) और नीलकंत धुर्वे (26) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 309(4), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के साथ प्र.आर. रामकृष्ण सिन्हा, हरीश सिंह, मोह. अहफाज खान, आर. तुषार कुमार, गोपाल लामा, सविन्दर सिंह और संतोष सोनी का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. प्रकाश दुर्गे पिता सुभाष धुर्वे, उम्र 37 साल
  2. पीन्दु नेताम पिता राजधानी नेताम, उम्र 19 साल
  3. नीलकंत धुर्वे पिता स्व. माखन लाल धुर्वे, उम्र 26 साल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...