CG सड़क हादसे में 3 की मौत : भिलाई में ट्रक ने लड़की को कुचला, धमतरी में रेत से भरे तेज रफ्तार हाइवा ने ली दो छात्रों की जान

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना धमतरी जिले की है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. दूसरी घटना भिलाई की है, जहां चौहान पार्क व्यू के सामने ट्रक ने लड़की को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

धमतरी जिले की घटना केरेगांव थाना इलाके के सलोनी गांव की है. तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 12 वर्षीय योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौत हो गई है. घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...