भिलाई में छठ पर्व की तैयारी: युद्ध स्तर पर तालाबों की सफाई… निगम आयुक्त दुबे ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए निर्देश, लाइट व्यवस्था भी होगी दुरुस्त

भिलाई। भिलाई नगर पालिका ने छठ पर्व को लेकर युद्ध स्तर पर तालाबों की सफाई शुरू कर दी है। भिलाई क्षेत्र में लगभग 150 से अधिक तालाब हैं, जिनमें से कई प्रमुख तालाबों पर उत्तर भारतीय श्रद्धालुओं द्वारा छठ पर्व मनाया जाता है। निगम आयुक्त बजरंग दुबे ने सभी जोन कमिश्नरों और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही, लाइट व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के लिए कहा गया है। तालाबों में गहरे पानी के खतरे को देखते हुए बैरिकेड लगाने की योजना भी बनाई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन और महापौर नीरज पाल ने सभी छठ मनाने वाले भक्तों से अनुरोध किया है कि वे उत्साह के साथ छठ पर्व मनाएं और सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि भक्तों को केवल बैरिकेड के अंदर तक ही पानी में जाना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। नगर निगम भिलाई का पूरा प्रयास है कि सभी श्रद्धालुओं को अच्छी सुविधाएं मिलें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...