राज्यपाल ने हाईटेक हॉस्पिटल को दिया स्वच्छता वीर सम्मान

भिलाई। राज्यपाल रमेन डेका ने आज हाइटेक सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल को स्वच्छता वीर सम्मान से सम्मानित किया. यह पुरस्कार हाइटेक हॉस्पिटल की तरफ से डायरेक्टर संजय अग्रवाल ने राज्यपाल के करकमलों से प्राप्त किया. कार्यक्रम में राज्यपाल ने असम की महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि सब लोग ठान लें तो मिलकर स्वच्छता के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है.

राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छता के प्रति लोगों में आई जागरूकता का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दिशा में काफी काम हुआ है पर अभी काफी कुछ किया जाना शेष है. कला मंदिर में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन की अगुआई में आयोजित इस सम्मान समारोह में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मंच पर उपस्थित थे. कार्यक्रम में मेडिकल वेस्ट की सॉर्टिंग करने वाली स्वच्छता दीदियों का भी सम्मान किया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...