पुलिसकर्मियों की गुंडागर्दी! : फेमस यूट्यूबर रवि शर्मा ने थाने से बनाया वीडियो, पुलिस वालों पर मारपीट करने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिजिटल क्रियेटर, फेमस यूट्यूबर और फ़िल्म कलाकार रवि शर्मा के साथ पुलिस कर्मियों ने मारपीट की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात 11.30 बजे के करीब मठपुरैना हनुमान मंदिर के पास स्थित रवि के दुकान से गश्त कर रहे कुछ पुलिसकर्मी सिगरेट और अन्य सामान करीब 500 रुपए का लिया और बिना पैसे चले गए. पैसे मांगने पर रवि के साथ मारपीट करते हुए उसे टिकरापाना थाना ले आए.

देर रात रवि के परिजन और दोस्त जब पहुंचे और वीडियो बनाने लगे तो मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी गायब हो गए और उन्हें छोड़ दिया गया. आज 11 बजे टिकरापारा थाना में सुबह रवि शर्मा को बुलाया गया है। बड़ी संख्या में उनके डिजिटल क्रियेटर, युट्यूबर साथी भी थाने पहुंचेंगे. बता दें कि बीते वर्ष रवि शर्मा को भूपेश बघेल सरकार में रचनात्मक डिजिटल क्रिएटर का सम्मान मिला था.

वीडियो देखने इस लिंक पर करें क्लिक –

https://www.facebook.com/share/v/rWJVMRvnAfQM3MzB

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...