भिलाई के प्राइवेट स्कूल में मासूम से कथित यौन उत्पीड़न का मामला: IG दुर्ग ने दिए जांच के आदेश… ASP के नेतृत्व में SIT गठित; जानिए कौन-कौन टीम में शामिल?

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित एक प्रमुख प्राइवेट स्कूल में 5 वर्षीय एक बच्ची के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की घटना में जांच की दृष्टिकोण से बड़ा अपडेट सामने आया है। यह मामला अगस्त महीने में प्रकाश में आया था, जब पीड़ित बच्चों के परिवार ने घटना के बारे में शिकायत की। मामला पॉक्सो एक्ट से संबंधित है। दुर्ग पुलिस ने शुरू में कोई मामला दर्ज नहीं किया था। लेकिन मीडिया की सक्रियता के बाद लगभग एक महीने बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस प्रकरण में दुर्ग पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए थे। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, IG राम गोपाल गर्ग ने जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व बेमेतरा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवती सिंह करेंगी। SIT में बालोद के एसडीओपी देवांश सिंह, दुर्ग महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक और बेमेतरा में तैनात एसआई मयंक मिश्रा शामिल हैं।

घटना के प्रकाश में आने के बाद, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने प्राचार्य का घेराव कर दिया था। स्कूल प्रबंधन ने ऐसे किसी भी घटना से इनकार किया है। हालाँकि, घटना के दिन ड्यूटी पर मौजूद एक महिला कर्मचारी को स्कूल प्रबंधन द्वारा हटा दिया गया था, जिससे स्थिति और भी संदिग्ध हो गई है। इस मामले की जांच से यह उम्मीद की जा रही है कि इस मामले की सच्चाई सामने आएगी और अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन की इस दिशा में सक्रियता से यह संदेश जाएगा कि समाज में ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया के वनांचल में 61 लोगों की घर वापसी...

पंडरिया। कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र में आयोजित संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह के दौरान 61 लोगों की मूल धार्मिक...

बलौदाबाजार में पटवारियों का आंदोलन तेज : निलंबन और...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने अब और जोर पकड़ लिया है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर...

खैरागढ़ में राज्योत्सव की कवरेज कर रहे पत्रकारों से...

खैरागढ़। राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में समाचार संकलन कर रहे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। बंसल न्यूज...

GST विभाग के 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ा...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर (स्टेट GST) विभाग में पदोन्नति से वाणिज्यिक कर निरीक्षक बने 42 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।...