भिलाई की बेटी बनी एशिया चैंपियन : अंतरराष्ट्रीय पंजा कुश्ती में जीते दो गोल्ड, आंखों की रोशनी गवाने के बाद भी देश का किया नाम रोशन

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई की बेटी परलीन कौर ने अंतरराष्ट्रीय पंजा कुश्ती में (एशियन पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2024) में सभी देशों को पछाड़कर 2 गोल्ड मेडल भारत देश के नाम किए हैं। इस बिटिया ने दो बार लगातार राष्ट्रीय पंजा कुश्ती के मैदान में भी अन्य स्टेट्स को हराकर दोनों मैचों में 2-2 गोल्ड मेडल हासिल कर अपने और राज्य के नाम का डंका बजाया है।

अपनी आंखों की 90% से अधिक रोशनी गवाने के बाद भी इस बच्ची ने अपने जज़्बे और हिम्मत से परिस्थितियों का सामना किया और अपने देश, राज्य और समाज का नाम पूरे एशिया में रौशन किया है। न्यू खुर्सीपार भिलाई निवासी पूनम कौर एवं प्रकाश सिंघ छाबड़ा की बेटी परलीन कौर के जज्बे को आज पूरा भारत सलाम कर रहा है। इस बिटिया की उपलब्ध पर पूरे सिक्ख समाज ने खुशी जताई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...