28 अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे BSP-सेल के कर्मचारी, यूनियन के नेताओं ने राहगीरों को बांटे पर्चे, ये हैं मांगें…

भिलाई। दुर्ग जिले में बीएसपी और सेल की सभी इकाइयों के कर्मचारी संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले 28 अक्टूबर को बड़ी हड़ताल करने जा रहे हैं। हड़ताल से पहले बीएसपी के अलग-अलग यूनियनों के नेता बोरिया गेट पहुंचे और बीएसपी कर्मचारियों को पर्चे बांटकर अपनी मांगों से अवगत कराया।

इस हड़ताल में बीएसपी सहित सेल के सभी प्लांट और खदान में काम करने वाले कर्मचारी शामिल होंगे। इस हड़ताल में संयुक्त ट्रेड यूनियन के 8 यूनियन शामिल हैं। उन्होंने हड़ताल को व्यापक रूप देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसी को लेकर सभी यूनियन के नेताओं ने बीएसपी के कर्मचारियों को ड्यूटी आते-जाते अपनी मांग और हड़ताल से जुड़ा पर्चा बांटकर जागरूक किया। पर्चा में सभी कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई है।

ये हैं मांगें

बीएसपी नेताओं ने बताया कि, वो लोग 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। जो पर्चा वो लोग बांट रहे हैं, उसमें 2017 से प्रभावी वेतन समझौते, भ्रामक बोनस फार्मुला, ठेका कर्मचारियों को वेतन देने, ठेकाकर्मियों के ईएसआई की सीमा बढ़ाने, बोनस सहित अन्य कई मांग शामिल हैं।

बीएमएस के अध्यक्ष चिन्ना केशवलु ने बताया कि, यह हड़ताल पूरे देश के स्टील प्लांट और खदानों में होगी। इसे सफल बनाने सुबह से ही सभी यूनियन के लोग पर्चे बांटकर माहौल बना रहे हैं। इधर, प्लांट के अंदर भी यूनियन के लोग लगातार बैठकें लेकर हड़ताल को सफल बनाने सभी का समर्थन ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा मंत्री के बंगले का D.Ed अभ्यर्थियों ने किया...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा...

हड़ताल पर गए 5 पटवारी निलंबित, राजस्व कार्यों में...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और...

राजनांदगांव रिसॉर्ट में युवती की मौत का मामला: हाईकोर्ट...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट...

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुर्ग...

दुर्ग। दीपावली के त्योहार से पहले मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए खाद्य विभाग की जांच लगातार...