भिलाई टाइम्स के रिपोर्टर के नाम पर ठगी की कोशिश : DP में फोटो और नाम का प्रयोग कर शातिर ठग ने लोगों से की पैसों की डिमांड, ऐसे मैसेज आए तो सतर्क रहें…

भिलाई। शातिर ठग लोगों को ठगी का शिकार बनाने नए-नए तरीके अपना रहे. इनसे सतर्क रहें और किसी के बहकावे में न आएं. भिलाई टाइम्स के रिपोर्टर के नाम पर भी लोगों से पैसों की डिमांड की जा रही है। रिपोर्टर संजय सिंह ने इस मामले की शिकायत थाने में की है। उन्होंने कहा है कि मेरे फोटो और नाम का प्रयोग कर पैसे वसूलने और मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं किसी से भी पैसों की डिमांड नहीं कर रहा हूं। इस प्रकार के मैसेज आए तो आप पैसे ना भेजें।

भिलाई टाइम्स के रिपोर्टर संजय सिंह ने बताया कि कल मेरे परिचित कुणाल और मेरे स्कूल के सहपाठी चंद्रकांत साहू को 8135982089 नंबर से व्हाट्सएप में मैसेज के माध्यम से पैसों की मांग की गई। साथ में Paytm का स्कैनर भेजा गया। कुणाल के साथ स्कैम का प्रयास करने की जानकारी दोस्त ओमप्रकाश ने कॉल पर दी। वहीं चंद्रकांत के साथ स्कैम करने की जानकारी मुझे इंस्टग्राम में मैसेज कर ख़ुद चंद्रकांत ने दी। दोस्तों की समझदारी और सूझबूझ के चलते वे लोग ठगी के शिकार होते-होते बच गए।

संजय सिंह ने कहा कि मैं किसी से भी पैसों की डिमांड नहीं कर रहा हूं। इस प्रकार के मैसेज आए तो आप पैसे ना भेजें। भिलाई टाइम्स भी लोगों से अपील करता है कि किसी के कहने पर पैसे न भेजें। कोई नए नंबर से पैसों को लेकर मैसेज आए तो सतर्क रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...