CM हाउस के बाहर डीएड अभ्यर्थियों को प्रदर्शन करना पड़ा भारी, FIR दर्ज

रायपुर। शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के बाहर डीएड अभ्यर्थियों को प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए fir दर्ज किया है।

जिन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है उनमें प्रकाश साहू, मेघा पांडे, संतोष साहू, कुलदीप वर्मा, कमल राजपूत, इनायत अली, संतोष निषाद सहित अन्य का नाम शामिल हैं। इन प्रदर्शनकारियों पर वीआईपी क्षेत्र में धरना देकर आम रास्ते को अवरुद्ध करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें समझाइश देने के बावजूद प्रदर्शनकारी सामान्य मार्ग पर बने रहे और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। इसके अलावा, शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 552/24 के तहत धारा 191(2), 126(2), 121(1) बीएनएस और 3(2) ड लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत अजमानतीय धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...