हाईकोर्ट ने लगाया विधायक देवेंद्र यादव पर जुर्माना… जवाब नहीं देने पर जताई नाराजगी… बोले – मीडिया में बात कर रहे हैं, लेकिन वकील से चर्चा नहीं कर रहे

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव पर जुर्माना ठोका है। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय की याचिका पर हाईकोर्ट ने ये जुर्माना लगाया है। दरअसल निर्वाचन शून्य करने के मामले में देवेंद्र यादव की तरफ से जवाब में देरी से नाराज हाईकोर्ट ने ये कार्रवाई की है। पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने देवेंद्र का निर्वाचन शून्य करने पर याचिका लगाई है। देवेंद्र के वकीलों ने कोर्ट में जवाब देते हुए कहा कि देवेंद्र यादव के जेल में बंद होने की वजह से चर्चा नहीं होने की बात कही।

24 अक्टूबर को उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय की एकल पीठ ने देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर के विरुद्ध चल रहे चुनाव याचिका पर सुनवाई की थी। याचिकाकर्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के अधिवक्ता ने 21 अगस्त को 3 अंतरिम आवेदन लगाए थे, जिस पर न्यायालय ने लगातार तीन अवसर देवेंद्र यादव के अधिवक्ता को जवाब पेश करने हेतु कहा गया।

किंतु अधिवक्ता द्वारा यह तर्क देते हुए जवाब नहीं जमा किए कि देवेंद्र यादव जेल में बंद है। इसलिए हम जवाब प्रस्तुत नहीं कर सकते। हमे देवेंद्र से निर्देश प्राप्त नहीं हो पा रहे। आज भी यही तर्क प्रस्तुत किया गया।जिसका विरोध करते हुए प्रेम प्रकाश पांडेय के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एनके शुक्ला एवं देवाशीष तिवारी ने कोर्ट को बताया तथा दिखाया कि देवेंद्र यादव जेल से पेशी के दौरान ट्विटर,फेसबुक,सोशल मीडिया में संदेश चला अथवा चलवा रहे हैं। न्यूज चैनल को बलरामपुर की घटना पे बाइट दे रहे हैं, बस अपने अधिवक्ता को चुनाव याचिका में निर्देश नहीं दे पा रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...