आदिवासी समाज ने दी थाना घेरने की चेतावनी: विधायक ईश्वर साहू के बेटे की गिरफ्तारी की मांग, कलेक्टर को दिया अल्टीमेटम

बेमेतरा. साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज आदिवासी समाज ने कलेक्टर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है. आक्रोशित समाज के लोगों ने 26 अक्टूबर तक अल्टीमेटम देते हुए कहा, आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही है. अगर यही स्थिति रही तो पूरा समाज साजा थाना का घेराव कर आंदोलन करेगा.

गौरतलब है कि विगत दिनों साजा विधायक पुत्र कृष्णा साहू ने ग्राम चेचानमेटा के आदिवासी युवक की जमकर धुनाई की थी, जिससे समाज में काफी आक्रोश पनप रहा है. लगातार जिला और पुलिस प्रशासन से समाज कार्रवाई की मांग कर रहा है पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद हमें पुलिस वालों ने गुमराह करते हुए विधायक निवास ले गए थे और हम लोगों पर माफी के लिए दबाव बनाया गया. पहले से ही दस्तावेज तैयार कर राजीनामा के लिए हस्ताक्षर कराने का प्रयास कराया गया, लेकिन हम कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वही इस पूरे मामले पर पुलिस उल्टा हम लोगों पर लूट की धारा लगाकर कार्रवाई कर दी और पीड़ित आदिवासी युवक को अंदर कर दिया गया है.

पीड़ित युवक पर लगे लूट का आरोप निरस्त हो

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन समझौता करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन आदिवासी समाज आरोपी कृष्णा साहू की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं. इस मामले में आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष मुरीत मंडावी ने कहा कि समाज ने 26 अक्टूबर को थाने के घेराव का आह्वान किया है. समाज की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो और पीड़ित युवक पर लगाए गए लूट के आरोप को निरस्त करें.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...