राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने हुईं रवाना

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन रायपुर के जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर प्रभु के आशीर्वाद लिए। इसके बाद राष्ट्रपति भिलाई में आयोजित आईआईटी के दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हुईं. इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, एसएसपी संतोष सिंह, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.

राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर देशवासियों के लिए मंगल कामना की और मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात भी की. इस दौरान राष्ट्रपति ने मंदिर के महत्व और यहां की धार्मिक परंपराओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान भाजपा नेता अमित चिमनानी ने राष्ट्रपति को मोदी मैजिक किताब भेंट की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...