पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप… आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग भी की… 10 साल की बेटी से भी की छेड़छाड़, दो पुलिसकर्मियों सहित तीन पर केस दर्ज

पुलिसकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप

हिसार। जिले के एक थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी से पड़ोस में रहने वाले पुलिसकर्मी पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठ चुका है। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता की दस साल की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और एक अन्य पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

महिला पुलिसकर्मी ने शिकायत में बताया कि आरोपी का चार साल से उसके घर पर आना-जाना था। एक दिन उसकी तबीयत खराब थी। आरोपी ने उसे दवा के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जेवर और लाखों रुपये ले लिए। कुछ दिन पहले उसकी दस वर्षीय बेटी ने बताया कि आरोपी ने घर पर उसके साथ छेड़छाड़ की है। आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी पत्नी पीड़िता से मारपीट भी कर चुके हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी व एक पुलिस कर्मी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...