CG – नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: सफाई ठेके के सुपरवाइजर ने सोशल मीडिया पर नाबालिग से की दोस्ती… प्रेम जाल में फंसाकर किया रेप… अश्लील वीडियो बनाकर और धमकाकर 2 लाख के जेवर भी ऐंठ लिए

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उनके साथ दूष्कर्म किया है। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। युवक ने रेप करने के दौरान नाबालिग अश्लील फोटो वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए के गहने भी वसूल कर लिए।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी विष्णु सोनी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से एक नाबालिग से हुई थी। विष्णु नगर निगम सफाई ठेका में सुपरवाइजर है। विष्णु ने दोस्ती के बाद नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसमें मौका देखकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी विष्णु नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा। वो उसे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसने करीब 2 लाख रुपए के गहने वसूल कर लिए। उसके बावजूद आरोपी रुपए मांगता रहा। परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिवार के साथ जाकर आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विष्णु सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...