CG – पत्नी हुई लापता तो पति ने कि इनाम की घोषणा: पति बोला – प्रेमी के साथ भागी है मेरी बीवी… 5 साल पहले हुई थी दोनों की मैरिज

CG

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक शादीशुदा महिला लापता हो गई है। पति ने गुमशुदा पत्नी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गयी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गमेकेला निवासी फिली भगत (21) की शादी मुड़ाबहाल में रहने वाली सीमा भगत से साल 2019 में हुई थी। दोनों ने लव मैरिज की थी। उनका एक बेटा भी है।

18 अक्टूबर की सुबह सीमा भगत खेत की ओर से आ रही हूं कहकर घर से निकली थी। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। पति ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका। इसके बाद उसने 19 अक्टूबर को लैलूंगा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पति फिली भगत अपने स्तर पर पत्नी की तालाश कर रहा था। इसी बीच उसे पता चला कि, वो अपने किसी प्रेमी के साथ भाग गई है। प्रेमी ने सोशल मीडिया पर उसके साथ फोटो पोस्ट किया था। जिसकी जानकारी लगने के बाद उसने दोनों का पता बताने वाले का मौखिक रूप से 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

फिली भगत ने बताया कि, सीमा के साथ उसकी मुलाकात ग्राम मुड़ाबहाल में उसकी दीदी की शादी में हुई थी। दोनों बातचीत करने लगे और प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वो मैकेनिक काम काम करता है। जिस युवक के साथ सीमा भगत भागी है, वो रूडुकेला का रहने वाला है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...