MP बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा में मिली नई जिम्मेदारी… भारत सरकार ने कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति का बनाया सदस्य

नई दिल्ली, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्र में लगातार नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। बृजमोहन अग्रवाल को भारत सरकार द्वारा गठित कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता को देखते के साथ ही उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें लगता नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। जिससे वे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे पाएंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में इस बात की जानकारी दी गई है। आदेश के मुताबिक केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी को समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। बता दें सांसद बृजमोहन अग्रवाल को प्राक्कलन समिति के साथ ही लोकसभा की कैमिकल्स एवं फर्टिलाइजर कमेटी तथा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, युवा एवं खेल की स्थाई समिति का पहले ही सदस्य बनाया जा चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...