मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही का मामला: छत्तीसगढ़ राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई… डॉक्टर निलंबित, सर्जरी के दौरान मरीजों की आंखों में आया था संक्रमण

  • जिला चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ गीता नेताम निलंबित
  • रायपुर के मेकाहारा में चल रहा है मरीजों का इलाज

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला चिकित्सालय में मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान मरीजों की आंखों में संक्रमण की गंभीर घटना के बाद राज्य शासन ने कड़ी कार्रवाई की है। सर्जरी के दौरान निर्धारित प्रोटोकाल का पालन न करने के आरोप में नेत्र सर्जन डॉ. गीता नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच दल द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि डॉ. गीता नेताम ने अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ा।

इस कृत्य के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के विपरीत पाया गया। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि में डॉ. गीता नेताम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दंतेवाड़ा रहेगा, और वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी।

साथ ही, उन्हें मूलभूत नियम-53 के तहत जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी होगी। इस मामले में मरीजों का इलाज रायपुर के मेकाहारा में जारी है, और सरकार ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...