छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा:..प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के साथ आज कलेक्टोरेट से पैदल मार्च करेंगी महिलाएं, राज्यपाल से करेंगी मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ भाजपा महिला मोर्चा ने खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में शुक्रवार को सरकार को घेरने के लिए एक पैदल मार्च होने वाला है। यह पैदल मार्च रायपुर कलेक्टोरेट से शुरू होने वाला है। जो राजभवन तक जाएगा। इस पैदल मार्च में महिला मोर्चा की महिलाएं शामिल होंगी। दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट रायपुर से महिलाएं निकलेंगी जो सीधे राजभवन जाएगी। जहां राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेंगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर दर से मानदेय देने का वादा किया था। उसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। वहीं संकल्प लिया था, किंतु अभी तक इसमें कार्यरत बहनों को वैसा मानदेय नहीं दिया जा रहा है। अनियमिताताओं के कारण किशोरियों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...