शारदा विद्यालय भिलाई में एनुअल फंक्शन का भव्य आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रमों और शैक्षणिक उत्कृष्टता का संगम… बच्चों ने दिए एक से बढ़कर एक परफॉरमेंस

भिलाई। शारदा विद्यालय के आकर्षक प्रांगण में रविवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भोजराज सिन्हा (नेता प्रतिपक्ष, न.पा.नि. भिलाई) एवं अध्यक्ष संजय ओझा (डायरेक्टर, शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स) और अतिथि ओमप्रकाश जोशी (अधिवक्ता) की उपस्थिति में कार्यक्रम की शाम जगमगा उठी। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद राष्ट्रगान और अतिथियों का स्वागत किया गया। शाला की हेडगिस्ट्रेरा अनागिका राय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

2023-24 में कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गैर-शैक्षणिक क्षेत्रों में कला, खेल और विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। तत्पश्चात, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें राज्य की लोक संस्कृति नृत्य, छत्तीसगढ़ का नाचा, और ‘स्वच्छ भारत’ जैसे विषयों पर कार्यक्रम शामिल थे। छात्रों ने ‘पीके’ फिल्म के तर्ज पर अपनी निजी अनुभवों को साझा किया।

अतिथि ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि शकुंतला ग्रुप ऑफ स्कूल्स छात्रों की रुचियों को आकार देने का काम कर रहा है और यह अभिभावकों में विश्वास का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने विद्यालय के विकास और नवीनता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में, विद्यालय के प्रमुख ने कहा कि विद्यालय वह स्थान है जहां छात्र अपनी रुचियों को आकार देते हैं। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

मंच संचालन स्वाति राणा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रिंकू कुरेशिया ने किया। इस अवसर पर समिति के गणमान्य विपिन कुमार (प्राचार्य शकुंतला वि‌द्यालय), ममता ओझा (मेनेजर शारदा वि‌द्यालय रिसाली सेक्टर), मैनेजर व्ही दुबे, अभय दुबे, प्रभारी राजेश वगर्गा, सुभाष पारावान, पनिता ओझा, प्रतीक ओझा एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाए व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...