कोल केमिकल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तरुण कनरार हुए सेवानिवृत्ति, BSP और सेल प्रबंधन ने दी विदाई

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तरुण कनरार को सेवानिवृत्ति पर स्टील क्लब, सेक्टर-8 में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में भावभीनी विदाई दी। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीओ एवं सीसीडी) कनरार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कनरार के साथ उनकी पत्नी सुतापा कनरार भी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रवींद्रनाथ सपत्निक उपस्थित थे।

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने बीएसपी प्रबंधन की ओर से तरुण कनरार को विदाई दी और सेवानिवृत्ति के बाद उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की। दासगुप्ता ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में उनकी लंबी सेवा अवधि के दौरान उनके सराहनीय योगदान के लिए कनरार की सराहना की।

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सीओ एवं सीसीडी) तरुण कनरार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) में अपने सेवा अनुभव और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। सिरेमिक इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री के साथ, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तरुण कनरार, 01 जुलाई 1989 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में प्रबंधन प्रशिक्षु (तकनीकी) के रूप में शामिल हुए।

तरुण कनरार ने सेल-बीएसपी के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में विभिन्न पदों पर कार्य किया और जून 2012 में उप महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) बनें। सितंबर 2019 में उन्हें कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के महाप्रबंधक के रूप में पदोन्नत किया गया। जून 2021 में मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रेक्ट्री इंजीनियरिंग विभाग) के पद पर पदोन्नत हुए और फरवरी 2023 में मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एंड सीसीडी) के रूप में नियुक्त किया गया। अगस्त 2024 में उन्हें बीएसपी के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी के रूप में पदोन्नत किया गया। तरुण कनरार अंततः 31 अक्टूबर 2024 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा से सेवानिवृत्त हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...