विधायक गजेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई

दुर्ग। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। विधायक यादव कसारिडीह शीतला मंदिर के पास कार्यकर्त्ताओं के साथ पहुंचे और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के कोरा में जन्म लेना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। समृद्ध संस्कृति व खनिज संपदा से संपन्न हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति करे, यही कामना है।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा हमारा छत्तीसगढ़ विकास के राह पर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि 25 साल के सफर में हमारा राज्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विकसित छत्तीसगढ़ के साकार करेंगे। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 24वीं वर्षगांठ पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उसे साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...