बलरामपुर पुलिस कस्टडी में मौत मामला, कल प्रदेशभर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। बलरामपुर हिंसा मामले में 3 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना देगी। इसी मामले में 27 अक्टूबर को सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन किया गया था। 28 अक्टूबर को सभी जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिले के जिला अध्यक्षों के लिए निर्देश जारी किया है, सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, क्षेत्र के पदाधिकारी समेत सीनियर नेताओं को शामिल होने के लिए कहा गया है।

ये है प्रमुख मांगें

प्रदेश अध्यक्ष बैज ने इस मामले की पूरी जांच उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, मामले में पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी और टीआई की भूमिका संदिग्ध है। उन सबके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के शव का डॉक्टरों की टीम बनाकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया जाए। परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...