भिलाई में 9 साल की बच्ची ने की आत्महत्या: कैरम खेलने को लेकर भाई-बहन से हुआ विवाद, खिलाने से मना किया तो… उठा लिया ये कदम

भिलाई। भिलाई में एक 9 की बच्ची ने सिर्फ इसलिए नाराज होकर ख़ुदकुशी कर लिया क्योकि उसके भाई-बहन ने उसे कैरम खेलने नहीं दिया। ये मामला है भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत खमरिया वार्ड की। पुलिस के अनुसार, खम्हरिया गांव के रहने वाले सेवक राम निषाद (60) के 12 बच्चे हैं। उनकी छोटी बेटी पिया नेताम (9) अपने भाई-बहन के साथ शनिवार सुबह 11 बजे घर में कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान चीटिंग की बात को लेकर भाई बहन में बहस हुआ तो उन लोगों ने पिया को खिलाने से मना कर दिया। पिया रोते हुए घर के अंदर गई और माता-पिता से शिकायत की। मां-बाप ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वो रोते हुए कमरे में चली गई। इसके बाद कमरे के अंदर बिस्तर पर चढ़कर परछी में पाइप से रस्सी बांधकर उसने फांसी का फंदा लगाया और उसमें झूल गई। जब माता पिता अंदर पहुंचे तो देखा कि पिया फंदे पर लटकी थी।

उन्होंने रस्सी को काटा और तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची। उन्होंने पंचनामा तैयार कर बच्ची के शव को सुपेला अस्पताल भेजा। यहां रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच मवन जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...