भिलाई: भाई दूज पर कायस्थ समाज का उत्सव… भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा

भिलाई। भाई दूज के अवसर पर भिलाई में कायस्थ समाज के लोगों ने अपने कुल देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। घरों के साथ ही मंदिरों में विेशेष पूजा का आयोजन हुआ। कायस्थों की प्रतिनिधि संस्था चित्रांश चेतना मंच भिलाई-दुर्ग ने भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन व दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जवाहर नगर स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के पास स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां कायस्थजनों ने कलम दवात की पूजा भी की। इसके बाद पारिवारिक मिलन समारोह का शुभारंभ समाज के वरिष्ठों ने किया। वक्ताओं ने समाज के महत्व को बताते हुए सामाजिक परिवर्तन पर जोर दिया। चित्रांश चेतना मंच के मुख्य सचिव अंशुमान वर्मा ने बताया की आयोजन में विशेष रूप से रूद्र नारायण सिन्हा, मनसा कालेज के डायरेक्टर संजीव सक्सेना सपरिवार शामिल हुए।

इसके अलावा समाज के वरिष्ठ मनोज सिन्हा, केसी सक्सेना, सत्यनारायण भटनागर, डा. राकेश कुमार, संजय खरे, अध्यक्ष मनोज सिन्हा, सतीश श्रीवास्तव,अरुण कुमार वर्मा, डा राकेश श्रीवास्तव, संजय खरे, कमलकांत, एके अमलेश, सुनील सहाय, सहित महिला समिति से रेणु श्रीवास्तव, अर्पणा श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, नीतू श्रीवास्तव, काजल वर्मा, काजल भटनागर, आदि थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...