CG – भाई दूज की खुशियां बदली मातम में: भाई दूज मनाकर लौट रहे थे दो भाई… अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर… एक की मौत, दूसरा घायल

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ी पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रायपुर जिले के ग्राम मांढर का रहने वाला है। दोनों भाई भाई दूज के दिन अपनी बहन से मिलने बलौदा बाजार आया था। बीती रात को दो भाई अपनी बहन के ससुराल से अपने घर बाइक से वापस जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों भाई सिर के बल सड़क पर गिर गए और मौके पर ही एक भाई की मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई घायल हो गया। इसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ी पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...