डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 के स्टूडेंट्स को मिलेगा CGPSC और व्यापम परीक्षाओं का नि:शुल्क प्रशिक्षण… प्राचार्य डॉ अमृता कस्तूरे ने किया कार्यक्रम का शुरुआत

भिलाई। आज डॉ खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 के इतिहास विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा एवं व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, द्वारा आयोजित चयन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक विद्यार्थियों को भारत के इतिहास विषय विशेषज्ञ के माध्यम से 40 दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अमृता कस्तूरे के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही उन्होंने आगामी विभिन्न परीक्षाओ के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की। इस प्रशिक्षण के समन्वयक कमुन वर्मा ने बताया की छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास विषय से अधिकतम प्रश्न आते है अतः इसका अध्यायवार विस्तार से अध्ययन करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ प्राध्यापक रेणु वर्मा ने छात्र -छात्रों को बताया कि पूर्व में इतिहास विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग से स्टूडेंट्स लाभान्वित हुए है इस कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के वर्षा सूर्यवंशी द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इतिहास परिषद के अध्यक्ष शृंखला नाईक उपाध्यक्ष भानुमति बंजारे एवं अन्य छात्र छात्राओं का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...