बाबा बागेश्वर की धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस के बयान पर BJP का पलटवार… प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव बोले – कांग्रेस का कृत्य धर्मांतरण का समर्थन करने वाला

रायपुर। धर्मांतरण को लेकर बाबा बागेश्वर धाम सरकार के बयान पर भाजपा-कांग्रेस आमने सामने आ गयी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के बयान को लेकर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पूछा है कि कि धर्मांतरण के खिलाफ बाबा बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा को लेकर कांग्रेस के पेट में क्यों मरोड़ हो रहा? उन्होंने कहा है कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार की धर्मांतरण के खिलाफ यात्रा से कांग्रेस घबराई हुई है क्योंकि कांग्रेस हमेशा साम्प्रदायिक तुष्टीकरण और धर्मांतरण की पक्षधर रही है। महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा प्रलोभन देकर या जबरिया धर्मांतरण के खिलाफ है और हम इस यात्रा का स्वागत करते है। कांग्रेस संतों को सलाह देने की राजनीतिक धृष्टता से बाज आए।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि धर्मांतरण की समर्थक कांग्रेस और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को जरूर यह खराब लग रहा होगा कि धर्मांतरण के खिलाफ बागेश्वर धाम सरकार पदयात्रा कर रहे हैं। इससे कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। बागेश्वर धाम को सलाह देनी वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि जिन कानूनों पर कांग्रेस को विश्वास नहीं है, जिस कानून का उल्लंघन कांग्रेस के नेता करते हैं, प्रदेश कांग्रेस के नेता करते हैं, उनके मुँह से कानून की बात कतई शोभा नहीं देती। इसका ताजा उदाहरण बलरामपुर, सूरजपुर, बलौदाबाजार और अभी हाल ही दामाखेड़ा के आश्रम पर हमले की घटनाएँ इस बात को चिह्नित करती हैं। केवल, और केवल तुष्टीकरण करके अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने और सनातन संस्कृति के खिलाफ धर्मांतरण का एजेंडा चलाने वाली कांग्रेस अब नैतिक और राजनीतिक, दोनों ही स्तर पर इस देश के संतों को किसी भी प्रकार की सलाह देने का अधिकार खो चुकी है।

महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि कानून से ज्यादा मजबूत इस देश के नागरिक हैं, जो सब इस बात को समझते हैं कि देशहित में धर्मांतरण ठीक नहीं है। लोक-लुभावन प्रलोभन, पैसे का लालच देकर धर्मांतरण करवाना, यह कांग्रेस की सत्ता-पिपासा का एजेंडा हो सकता है, लेकिन यह देश के नागरिकों के लिए उचित नहीं है। भाजपा बागेश्वर धाम सरकार की इस पदयात्रा का स्वागत करती है। इस देश में, इस प्रदेश के अंदर में धर्मांतरण का न तो कोई स्थान है और न ही कोई औचित्य है। हम सब धर्मांतरण का विरोध करते हैं। महामंत्री श्रीवास्तव ने कहा कि धर्मांतरण को पोषित करना दीपक बैज और कांग्रेस की मजबूरी हो सकती है और इसलिए वह वोट बैंक की खातिर धर्मांतरण का सहारा ले रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...