दुर्ग रेंज IGP रामगोपाल गर्ग क एक्शन, ASI लाइन अटैच; आकस्मिक निरीक्षण के दौरान काम में लापरवाही बरतने वालों को दी गई थी चेतवानी… आदेश जारी

भिलाई। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा थाना खुर्सीपार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर को लाइन अटैच किया गया है। उनका कार्य संतोषप्रद न पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें थाना खुर्सीपार से हटाकर पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ किया गया है। दरहसल 05 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने छावनी CSP ऑफिस का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिसमें अनुविभाग के अधीनस्थ सभी थानों के लंबित अपराध, मर्ग और चालान मामलों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना खुर्सीपार में लंबित अपराध की विवेचना में सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर की कार्यप्रणाली संतोषप्रद नहीं पाई गई। उनका रवैया कार्य के प्रति उदासीन प्रतीत हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें थाना खुर्सीपार से तत्काल हटाकर पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की शिथिलता और कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुर्ग रेंज के सभी पुलिसकर्मियों को कार्य के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता का परिचय देने की अपेक्षा की जाती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...