महापौर दे रही रिसाली के वार्डों में दस्तक: रूआबांधा बस्ती में पानी की किल्लत देख मंगाया टैंकर मेयर शशि गृहमंत्री के वार्ड भ्रमण कर समाधान को कर रहीं साकार…

रिसाली। भीषण गर्मी में रिसाली की महापौर भ्रमण कर पेयजल की समस्या को दूर करने का भरसक प्रयास कर रही हैं। आज वे भ्रमण के दौरान रूआबांधा बस्ती में पहुंचकर पेयजल की समस्या को देखी और इसका तत्काल निराकरण कराया। उन्होंने बस्ती में अपनी उपस्थिति में टैंकर से पेयजल आपूर्ति कराया। महापौर ने 15 अलग-अलग जगहों में प्वाइंट बनवाते हुए पानी उपलब्ध कराने कहा।

इन दिनों महापौर अपने परिषद के सद्स्य अनूप डे व सोनिया देवांगन समेत पार्षदों के साथ समस्याओं को समझने नागरिकों के बीच पहुंच रही हैं। उन्होंने रूआबांधा बस्ती, रूआबांधा सेक्टर समेत एचएससीएल कालोनी वार्ड का भ्रमण किया और इस दौरान लोगों से मूलभूत सुविधा के बारे में पूछताक्ष की। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधीन आवासों में पानी की समस्या होने पर बीएसपी प्रबंधन से चर्चा की। इस अवसर पर पार्षद शीला नारखेड, माया यादव, टिकम सिंह साहू आदि उपस्थित थे।

बीएसपी क्वाटरों में भी निकासी समस्या:
लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनूप डे से टाउनशिप में रहने वाले नागरिकों ने शिकायत की कि वर्तमान में बीएसपी के क्वार्टरों में गंदा पानी निकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दो माह बाद बारिश के समय गंदा पानी जाम होने के बाद घरों में घुसने लगेगा। वहंी जल जनित बीमारी का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। इस गंभीर समस्या को दूर करने लोक निर्माण विभाग प्रभारी ने नागरिकों को आश्वस्त किया।

प्रस्ताव बनाने दिए निर्देश:
पानी निकासी का अभाव सबसे ज्यादा श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र के साथ-साथ टाउनशिप के खाली जगह में बसे बस्ती में है। इसे देख महापौर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए है।

आधा दर्जन वार्डों में हो चुका है भ्रमण:
प्रदेश के लोक निर्माण व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की कल्पना को साकार करने रिसाली महापौर व एमआईसी सद्स्यों ने पुरैना से वार्ड भ्रमण की शुरूआत की है। पुरैना, डुंडेरा व तालपुरी वार्ड का भ्रमण करने के बाद महापौर ने रूआबांधा क्षेत्र का भ्रमण किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...