रथयात्रा में बड़ा हादसा: करंट लगने से दो बच्चों सहित 11 की मौत, 15 घायल… राष्ट्रपति ने जताया दुख, कहा- इस हादसे को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने तमिलनाडु (Tamilnadu) के तंजावुर जिले में रथयात्रा के दौरान करंट लगने से लोगों की मौत पर बुधवार को दुख व्यक्त किया और कहा कि यह एक ऐसा हादसा है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक मंदिर की ओर से बुधवार तड़के निकाली गई रथयात्रा के दौरान करंट लगने से 11 लोगों की मौत हो गई. ये लोग एक ‘हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन’ के संपर्क में आ गए थे.

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘‘ तंजावुर में जुलूस के दौरान करंट लगने से बच्चों सहित अन्य लोगों की मौत एक भयानक दुर्घटना है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब लोग मंदिर की पालकी पर खड़े थे, पालकी कालीमेडु के अप्पर मंदिर में एक हाई-ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई. अधिकारियों ने कहा कि मंदिर की पालकी को मोड़ने के समय ओवरहेड लाइन के संपर्क में आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ.

अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं साथ ही गंभीर रूप से झुलसे तीन सहित 15 लोगों को इलाज के लिए तंजावुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. तिरुचिरापल्ली के मध्य क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक वी बालकृष्णन ने हादसे को लेकर कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...