CM के निज सचिव के ठिकानों पर IT का छापा: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ी और मुख्यमंत्री के करीबी हो गए! जानिए कौन है सुनील श्रीवास्तव

CM के निज सचिव के ठिकानों पर IT का छापा

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव के कई ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी. रांची के ही 5 से 5 ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड डाली और सुनील श्रीवास्तव के करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की. रांची के अशोकनगर के अतिरिक्त कई अन्य परिसरों में आईटी की टीम पहुंची. वहीं, रांची के अतिरिक्त जमशेदपुर के कई लोकेशंस पर भी आयकर विभाग ने कार्रवाई की. जैसे ही यह कार्रवाही आगे बढ़ी तो चर्चा में एक नाम सुनील कुमार श्रीवास्तव का आ गया जो सीएम सोरेन के निजी सचिव के तौर पर जाने जाते हैं. बताया जाता है कि ये हेमंत सोरेन के काफी करीबी हैं और एक दशक से भी अधिक समय से उनके साथ रह रहे हैं.

बताया जा रहा है कि सीएम हेमंद सोरेन के निजी सचिव यानी पीए सुनील श्रीवास्तव इसके पहले पेशे से इंजीनियर थे. इसके बाद वह फिर हेमंत सोरेन के साथ जुड़ गए इसके बाद निजी सलाहकार के रूप में हेमंत सोरेन के साथ हैं. यह भी जानकारी मिली है कि सुनील श्रीवास्तव झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य और पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं. बताया जाता है कि सुनील श्रीवास्तव झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के अधिकतर बड़े नेताओं के बेहद करीबी हैं.

जानकारी के अनुसार, सुनील श्रीवास्तव काफी वक्त से सीएम हेमंत सोरेन के साथ रह रहे हैं और उनके निजी सचिव हैं. सीएम के निजी सचिव की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह सरकारी विभाग में इंजीनियर थे, इसके बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. नौकरी छोड़ने के बाद वह सीएम हेमंत सोरेन के सहयोगी के तौर पर काम करने लगे. वर्तमान में सुनील श्रीवास्तव झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्य भी हैं और पार्टी के स्टार प्रचारक के साथ जेएमएम के बड़े नेता के तौर पर भी पहचान रखते हैं.

बता दें कि आयकर विभाग ने यह छापेमारी ऐसे समय में की है जब झारखंड में आगामी 13 नवंबर और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी. चुनाव से पहले आयकर विभाग की यह कार्रवाई राजनीति से भी जोड़ी जा रही है. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आयकर विभाग की इस छापेमारी को लेकर कहा, अब यह तो इनकम टैक्स वालों का अपना काम है, जैसे हम लोगों का अपना काम है, जैसे चुनाव है तो हम चुनाव प्रचार कर रहे हैं. हर एजेंसी हर संगठन का अपना-अपना काम होता है वो अपना काम कर रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले भी आयकर विभाग ने झारखंड में ईडी के साथ मिलकर रेड की थी. बीते 14 अक्टूबर को रांची के रातू रोड स्थित इंद्रपुरी में विजय अग्रवाल नाम के कारोबारी के घर पर छापेमारी की थी. इसके साथ ही मोरहाबादी इलाके के हरिहर सिंह रोड स्थित एक घर में रेड डाली गई थी. यह रेड जल जीवन मिशन में हुए घोटाले से जुड़ी हुई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद...

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने...

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर की गिरफ्तारी : CM...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को...

दुर्ग में सड़क हादसे के मामले में पिता को भी सजा, बिना लाइसेंस बेटे को दी थी बाइक; कोर्ट ने सुनाया 3 माह का...

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्योत्सव के...

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे 3 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के...