दुर्ग में एक साथ होगा राजस्व टैक्स वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान: निगम कमिश्नर ने अधिकारी-कर्मचारी को सौंपी जिम्मेदारी… 10 करोड़ की होगी वसूली

दुर्ग। दुर्ग निगम द्वारा राजस्व टैक्स वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान एक साथ चलाया जाएगा। दुर्ग नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण और राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से अधिकारी/कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के निर्देशानुसार कार्य को सम्पादन करेंगे।निगम द्वारा टैक्स वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए एक साथ अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि 11 नवंबर से शुरू होने वाले यह विशेष अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।इस अवधि में नगर निगम प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है।अभियान प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान निगम कर्मी डोर टू डोर टैक्स वसूली के साथ सफाई कार्य भी देखेंगे। कमिश्नर ने अपील की है कि, “टैक्स जरूर पटाएं,शहर आपका है और यहां की व्यवस्था बनाने में आपके टैक्स का योगदान अहम है,इसलिए टैक्स जमा करने के लिए सजग रहें।”

नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से बकाया संपत्ति व अन्य करों की वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर वार्डवार चलाए जाने वाले अभियान के दौरान राजस्व वसूली को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जोन वार कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। नगर निगम को चार जोन में बांटा गया है।

प्रत्येक जोन में 15 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमे जोन 1 के 15 वार्डो के लिए प्र.राजस्व उपराजस्व निरीक्षक राम खिलावन शर्मा,जोन 2 के 15 वार्डो में प्र, राजस्व उपनिरीक्षक संजय मिश्रा,जोन 2 में राजस्व उपनिरीक्षक निशांत यादव एवं जोन 4 में प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक थान सिंह यादव को जिम्मेदारी तय किया गया है।

आपको बता दें कि उक्त कर्मचारी प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक डोर टू डोर राजस्व वसूली करेंगे। इस दौरान डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के संबंध में भी जानकारी लेंगे। ज्ञात हो कि आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है। इसे भी ध्यान में रखते हुए नगर निगम सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए कवायद कर रहा है।

कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने राजस्व वसूली एवं जलकर वसूली में तेजी लाने संबंधी निर्देश राजस्व विभाग को दिया है, जिसके तहत कमिश्नर लगातार राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए बकायदारों से वसूली एवं करो की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वहीं कमिश्नर ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के साथ ही उन बकायदारों से वसूली का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग की टीम बनाने का भी निर्देश दिया है।उक्त गठित टीम के द्वारा बड़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चावल वितरण की समय-सीमा बढ़ाने की मांग, राज्य सरकार...

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भारत सरकार को पत्र लिखकर जून से अगस्त 2025 तक के खाद्यान्न (चावल) के एकमुश्त...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों के...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ...

रायपुर में हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बैठक,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता...

वैशाली नगर के पूर्व विघायक स्व. विद्यारतन भसीन के...

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. दाउ विद्यारतन भसीन की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हे सादर श्रद्वांजलि अर्पित करते...