CG – युवती की मिली लाश: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली युवती की सड़ी हुई लाश, शिनाख्ती में जुटी पुलिस 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त एक युवती की सड़ी गली लाश संदिग्ध परिस्थिति में मिली है। युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने की कोशिश करने की बात कह रही है। युवती की लाश कलर्स माल स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली है।

शनिवार शाम को कलर्स मॉल के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस तथा फोरेंसिंग एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। इस वजह से युवती की पहचान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस युवती के कपड़ों की मदद से तथा आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान की मदद से युवती की पहचान करने की बात कह रही है। लाश की स्थिति को देखते हुए पुलिस युवती की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि,  जिस जगह युवती की लाश मिली है, वहां भवन निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में वहां काम करने वाले मजदूरों को लाश होने की सूचना नहीं मिल पाना कैसे संभव है। तेज बदबू आने पर निर्माणाधीन भवन में लाश होने की पुलिस को जानकारी मिल पाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...