एकेएस स्मार्ट सिटी अमलेश्वर में चोरी की वारदात… सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; रेरा ने बिल्डर पर लगाया था 75 लाख रुपये का जुर्माना

अमलेश्वर, दुर्ग। एकेएस स्मार्ट सिटी में देर रात दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने लोहे का ग्रिल काटकर घरों में घुसकर लाखों की चोरी की। इस घटना ने एक सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर एक तथाकथित सुरक्षित कालोनी में इस तरह की वारदात हो सकती है, तो वहां रहने वाले परिवार कितने सुरक्षित हैं?

मिली जानकारी के अनुसार, यह कालोनी एकेएस इन्फ्रटेक द्वारा विकसित की जा रही है, लेकिन यहां के निवासियों को सुरक्षा, सफाई, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। डेवलपर ने ब्रोशर में जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इसके बावजूद डेवलपर ने बिना कालोनी को पूरा किए हुए पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल कर लिया और अब मेंटिनेंस के नाम पर पैसे भी वसूल कर रहा है।

सितंबर 24 को रेरा ने एकेएस इन्फ्रटेक पर 75 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था, क्योंकि उन्होंने अपने वादे के अनुसार स्वीमिंग पुल और क्लब हाउस का निर्माण नहीं किया। कुल मिलाकर, यहां के निवासी बिल्डर और डेवलपर की ओर से किए गए वादों से पूरी तरह से मायूस हैं। रेरा के नियमों को नजरअंदाज कर उन्हें ठगा जा रहा है, जबकि वे बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। यह घटनाएं यह साबित करती हैं कि भले ही कालोनी का नाम स्मार्ट सिटी हो, लेकिन सुविधाओं की कमी और सुरक्षा के सवाल अब भी बरकरार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...