रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: रायपुर दक्षिण में भाजपा का विशाल रोड शो… सांसद अग्रवाल ने बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए मांगे वोट… बोले रायपुर दक्षिण को और अधिक समृद्ध एवं विकसित बनाया जायेगा

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की ओर से जनता के बीच व्यापक समर्थन जुटाने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक बार फिर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक राजेश मूणत, विधायक धरम लाल कौशिक, नंद कुमार साय के साथ एक विशाल रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए समर्थन जुटाया।

आज का रोड शो के अंतर्गत पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड, सुंदर नगर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाठागांव, मदर टेरेसा वार्ड, सिविल लाइन वार्ड और अरविंद दीक्षित वार्ड में हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जनता का समर्थन जुटाने के लिए हिस्सा लिया।रोड शो के दौरान जनता का अपार समर्थन और उनके उत्साह ने भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और लगाव को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। भाजपा ने क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया, और बृजमोहन अग्रवाल की अगुवाई में रायपुर दक्षिण को विकास के नए आयामों पर ले जाने का संकल्प लिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इस रोड शो को लेकर जनता को विश्वास दिलाया कि पार्टी उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आने वाले चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर रायपुर दक्षिण की जनता प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखने में सहभागी बनेगी। बृजमोहन अग्रवाल ने रोड शो के दौरान लोगों का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार क्षेत्र की जनता की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा, “आपका समर्थन हमारे लिए शक्ति का स्त्रोत है, और हम रायपुर दक्षिण को और अधिक समृद्ध एवं विकसित बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

“रायपुर दक्षिण में भाजपा का यह रोड शो पार्टी की एकजुटता और जनता के प्रति उसकी समर्पण भावना को सशक्त रूप से उजागर करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक रूप से सफल कार्यक्रम बना दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...