भिलाई में छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज का दीपावली मिलन समारोह… रामनाथ यदु रहें मुख्य अथिति

भिलाई। छत्तीसगढ़ राज ठेठवार यादव समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया था। सर्वप्रथम यदुकुल शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर आतिशबाजी किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि रामनाथ यदु ने सामाजिक बंधुओ को संबोधित कर एकजुट होकर तीज त्योहार पर्व को मना कर परंपरा जीवित रखने का निर्देश दिया तथा विशिष्ट अतिथि भागवत राम यादव ने भी सभी युवाओं को समाज को क्रमशः उचित दिशा एवं उत्तरोत्तर उन्नति की बात रखी।

इसी क्रम में गुलेंद्र यादव प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज दीपावली पर्व को यादवो का सबसे बड़ा पर्व बताया तथा उनकी महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में संरक्षक शंकर लाल यादव ने भी सामाजिक बंधुवो को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया तथा वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने समस्त उपस्थित यादव परिवार को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित किया एवं अन्य आगामी सामाजिक सम्मेलन एवं गतिविधियों पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बिरेंद्र यादव महासचिव ने तथा आभार प्रदर्शन सतेंद्र यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ने किया।

उक्त अवसर पर उमाशंकर यादव , खेम सिंह यादव, मलावर यादव, कोमल यादव, घनश्याम यादव, रमेश यादव राधेश्याम यादव,पवन यादव, ओमकेश्वर यादव, महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष सरोज यदु,कोषाध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा यादव,श्रीमती वंदना यादव , सुषमा शिव बालक यादव,कविता यादव,सुधा यादव,विजेता यादव,सरिता यादव, दीपिका यादव, अमलेश्वरी यादव,तामेश्वरी यादव,चंदा यादव साथ ही युवा प्रकोष्ठ श्री सत्येंद्र यादव अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष राजू यादव, जयेंद्र यादव,पुखराज यादव, शिव यादव,भारी संख्या में यादव बंधु उपस्थित हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...