छत्तीसगढ़ी मूवी ‘तीजा के लुगरा 2’ सिनेमाघरों में मचाएगी धूम, पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर है फिल्म, जानिए कब होगी रिलीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। वीआर फिल्म नागपुर के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म “तीजा के लुगरा 2” का टीज़र रिलीज़ हो चुका है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे। फिल्म में सुपरस्टार करन खान और प्रकाश अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार है।

परिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म

निर्देशक विजय गुमगांवकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भरपूर पारिवारिक मनोरंजन का तड़का लगाया गया है। फिल्म में करन खान और प्रकाश अवस्थी के अलावा रश्मि देवांगन, कल्याणी तापसे, रिंकू रज़ा, पुष्पेंद्र सिंह, उर्वशी साहू, पवन गुप्ता, संतोष निषाद, संजू साहू, पायल साहू, लता राही, खुशी गुमगांवकर, करीम खान और शांतनु जैसे कई मशहूर कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दमदार संगीत

फिल्म के गीत डॉ. पीसी लाल यादव और मौनी लाला ने लिखे हैं, जबकि संगीत सुनील सोनी ने दिया है। गानों को विलास राउत और दिलीप बैस ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म के सभी गीत कर्णप्रिय हैं और दर्शकों के दिलों को छू लेने वाले हैं।

22 नवंबर को होगी रिलीज

फिल्म “तीजा के लुगरा 2” 22 नवंबर को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म का वितरण शिवम इंटरप्राइजेज और लकी रंगशाही कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता राजन सूर्यवंशी और कुंदन मार्कर का कहना है कि फिल्म में हर वर्ग के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद करेंगे।

दर्शकों में उत्सुकता, खूब शेयर हो रहा टीजर

फिल्म का टीज़र रिलीज़ होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर और टीज़र को खूब शेयर किया जा रहा है। “तीजा के लुगरा 2” छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक बड़ी फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म का कहानी, संगीत और कलाकारों का अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...