खुर्सीपार में चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार… 8 लाख से अधिक के जेवरात बरामद; CSP ने किया खुलासा

भिलाई। भिलाई के थाना खुर्सीपार क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 8 लाख 10 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। यह कार्रवाई एसीसीयू टीम और थाना खुर्सीपार की संयुक्त कार्यवाही में की गई। इस मामले का खुलासा दुर्ग पुलिस के छावनी CSP हरीश पाटिल ने किया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर 2024 को खुर्सीपार निवासी हेमराज ने थाना खुर्सीपार में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2024 की रात को वह अपने परिवार के साथ दशहरा कार्यक्रम देखने गए थे और वापस लौटने पर देखा कि उनके घर का सामान अस्त-व्यस्त था और सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

चोरी की रिपोर्ट के बाद, पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खुर्सीपार के स्वीपर बस्ती में रहने वाले तीन युवक चोरी के जेवर बेचने के लिए बाजार में आए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और चोरी किए गए जेवरात को तीन हिस्सों में बांटकर अपने पास रखे होने की बात बताई।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 02 सोने की अंगूठी, 01 सोने का नेकलेस, 01 जोड़ी सोने का झुमका, 13 सोने की चैन, 01 रानी हार, 02 सोने के छोटे कान के बाल, 01 सोने का ब्रेसलेट और अन्य सोने के आभूषण बरामद किए। कुल मिलाकर इन जेवरात की कीमत करीब 8 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

  1. एस. बौमस (20 वर्ष), स्वीपर बस्ती, खुर्सीपार
  2. किशन कुमार (20 वर्ष), स्वीपर बस्ती, खुर्सीपार
  3. गौरव विलियम (19 वर्ष), स्वीपर बस्ती, खुर्सीपार

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एसीसीयू टीम और थाना खुर्सीपार के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...