महादेव आईडी के मास्टर माइंड और गुर्गों के साथ वाली फोटो डिलीट: फर्जी सिम देने वालों को ढूंढ रही पुलिस, गुर्गों का दुबई कनेक्शन पर जारी है काम…बैंकर्स और ज्वेलर्स ने भी खूब दिया महादेव का साथ

भिलाई। महादेव आईडी से आईपीएल क्रिकेट सट्टा चलाने वाले बुकियों और गुर्गो को सिम बांटने वाले मोबाइल दुकान और दुबई कनेक्शन को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। इसके अलावा ऑनलाइन सट्टे के रुपए को फर्जी खाता खुलवाकर रुपए ट्रांसफर करने वाले बैंको के कर्मियों पर भी बड़ी कार्रवाई करने का संकेत पुलिस ने दिया है। महादेव आईडी का मॉस्टर माइंड सौरभ चंद्राकर, गुर्गा राज गुप्ता, रवि उपल, भूपेश -रुपेश जोशी, पिंटू सोनी, अभिषेक गौर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद अब इनकी गिरफ्तारी के लिए पूरी तैयारी में जूट गई है।

आईडी के लोगों को मोबाइल सिम दिलाने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने चार टीमे बनाई है जो जामुल में दो और मोहन नगर थाना क्षेत्र के लिए दो काम कर रही है। महादेव आईडी के खाता भिलाई-दुर्ग के प्राइवेट बैंको में फर्जी तरीके से खोला गया है। जिसे लेकर भी पुलिस डिटेल खंगाल रही है। वैशाली नगर के नंदु पर पुलिस की नजर नहीं है। जो लंबे समय से ऑनलाइन सट्टे के कारोबार पर सक्रिय रहा है।

हवाला के जरिये करोड़ों पार
खबरों के मुताबिक आकाशगंगा का सराफा व्यापारी भी महादेव आईडी में जुड़ गया है। इसके मार्फत अपनी काली कमाई को एक नंबर बनाने में करोड़ों रुपए का हेरफेर कर रहा है। महादेव आईडी के मार्फत निवेशकों को पैसा गोल्ड में बदल कर कोलकाता के रास्ते देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाया जा रहा है। सराफा व्यापारी ने बिजनेस पार्टनर बनने सट्टे का खेल शुरू होने के पहले 150 करोड़ रुपए निवेश किया था। पुलिस इस पर पैनी नजर लगाकर बैठी हुई है।

फोटो डिलीट करने में जुटे पार्षद और पूर्व पार्षद…अब छूट रहा पसीना
महादेव से फंडिंग लेने वाले दो पार्षद और एक पूर्व पार्षद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर पुरानी फोटो डिलीट करने में लगे हुए हैं। सिर्फ फेसबुक ही नहीं, अपने फोन की गैलरी से भी नामों-निशान मिटाने में जुट गए हैं। कल खुलासे के बाद ये तीनों लोगों को सफाई भी देते रहे।


एडिशनल एसपी संजय ध्रुव का कहना है कि, महादेव आईडी से जुड़े लोगों पर पुलिस की पैनी नजर लगी हुई है। प्राइवेट बैंको में खुले खातों को भी खंगाला जा रहा है। किसी भी प्रकार की जुड़ने की जानकारी मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। जल्द होगा बड़ा खुलासा। हर एंगल को बारिकी से जांच किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...